विडियो :-भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए नेता को पार्टी ने सौंपी चुनाव की जिम्मेदारी

Politics
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 10 नवंबर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो.सत्यनारायण सचान ने कहा कि अलग राज्य के रूप में गठित होने के 20 वर्ष बाद भी उत्तराखण्ड का समुचित विकास नहीं हो पाया है। प्रदेश भ्रष्टाचार का गढ़ बन कर रह गया है। अफसरशाही हावी है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रो.सचान ने कहा कि सामाजिक न्याय के मामले में उत्तराखण्ड देश में सबसे निचले पायदान पर है।

सरकारों की लापरवाही की वजह से ओबीसी के लिए संवैधानिक रूप से लागू किए गए 27 फीसदी आरक्षण का पूरा लाभ भी प्रदेशवासियों को नहीं मिल रहा है। अर्ह होने के बावजूद प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों की कई जातियों को ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। आरक्षण का लाभ सभी को समान रूप से मिले इसके लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग को उत्तराखण्ड का दौरा कर आरक्षण के लाभ से वंचित ओबीसी जातियों का सर्वे करना चाहिए। 22 नवंबर से शुरू किए जा रहे चुनाव अभियान में इसे मुद्दा बनाया जाएगा।

इस दौरान भाजपा छोड़ वापस सपा में शामिल हुए दुर्गेश प्रताप सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने की घोषणा करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा चुनाव अभियान को गति देने के लिए चार लोकसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिसमें हुसैन अहमद टिहरी लोकसभा क्षेत्र, सुभाष कुमार हरिद्वार, दुर्गेश प्रताप नैनीताल, सुरेश परिहार अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव पार्टी को चार फ्रंटल संगठनों की जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करेगी तथा पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। प्रैसवार्ता के दौरान चंद्रशेखर यादव, दुर्गेश प्रताप सिंह, प्रदेश महासचिव शोएब अहमद, डा.राजेंद्र पाराशर, प्रदेश कोषाध्यक्ष एसके राय, जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी, श्रवण शंखधर, लवदत्ता, अजय अग्रवाल, सोमनाथ, महंत शुभम गिरी आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *