तीन सौ ग्राम चरस सहित एक दबोचा

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 31 अगस्त। मादक पदार्थो की तस्करी व बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस ने ग्राम झबीरन गुर्जर बस्ती में छापामारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर तीन सौ ग्राम चरस बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी बोबी निवासी ग्राम झबीरन के कब्ज से डिजिटल तराजू व बाईक भी बरामद हुई है।

इसके अलावा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन लोगों को चाकू सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, एसआई बीरेंद्र सिंह नेगी, एसआई देवेंद्र तोमर, कांस्टेबल सुशील, नारायण, सुखविंदर, राकेश नेगी आदि शामिल रहे।