स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 अक्टूबर। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया है। दोनों के कब्जे से 3.75 ग्राम व 4.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसआई प्रदीप तोमर सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ रेगंुलेटर पुल के समीप चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान दो युवकों के संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। एसएसआई प्रदीप तोमर ने बताया कि गिरफ्तार युवकों पहले भी फायरिंग व धमकाने के मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस टीम में कांस्टेबल कृष्णा सिंह, सतवीर सिंह, नितुल यादव व वीरसिंह शामिल रहे।