राजस्थान छत्तीसगढ़ झारखंड के बाद अब कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली की उम्मीदे बढ़ने लगी है।:- राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु

Haridwar News
Spread the love

जहाँगीर मलिक

एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु आज हरिद्वार दौरे पर रहे जहाँ उनका स्वागत विभिन्न विभागों के एनएमओपीएस कर्मचारी द्वारा किया गया प्रदेश संगठन सचिव विकास कुमार शर्मा जिला मीडिया प्रभारी मनोज चंद वरिष्ठ सदस्य मनोज बंशीवाल महिला विंग अध्यक्ष रंजीत कौर प्रतिभा सैनी दीपक धवन एवं अन्य संगठन के कर्मचारी द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

विजय कुमार बंधु ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया राजस्थान छत्तीसगढ़ झारखंड के बाद अब कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली की उम्मीदे बढ़ने लगी है। अब कर्मचारियों को एकजुट होकर अपनी एकता का परिचय देना है। जिससे कि उत्तराखंड एवं अन्य राज्य में भी शीघ्र अति शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल हो इसको लेकर एक रणनीति भी बनाई जाएगी।