व्यापारियों ने किया पंडित गोविंद वल्लभ पंत को नमन

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 10 सितम्बर। पंडित गोविंद वल्लभ की जयंती पर प्रदेश व्यापार मण्डल के पदाधिकारियो ने देवपुरा स्थित पंत पार्क देवपुरा में स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने कहा की पंडित गोविंद वल्लभ पंत युवाओ के लिए एक आदर्श है। युवाओं को उनके जीवन प्रेरणा लेनी चाहिए। चौधरी ने कहा कि पंत भारत के एक महान तपस्वी थे। उनके सपने तब ही पूरे होगे जब उत्तराखंड राज्य से पलायन पूर्ण रूप से बंद हो जाएगा और यहां का युवा अन्य प्रदेशो में रोजगार की तलाश में दर दर भटकना बंद कर देगा।

पिछले कुछ वर्ष से सरकार इस और काफी अच्छे कदम बढ़ा रही है और जल्दी ही पंत जी के सपनो का राज्य हमारे सामने होगा। इस अवसर पर व्यापारी नेता विनोद मिश्रा ने कहा की स्व.पंत सिद्धांतों की एक पाठशाला थे। इस अवसर पर सुमित अरोरा, सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट, रिकी अरोरा, संदीप पाल, दीपक गोनियाल, मयंकमूर्ति भट्ट, अजय अरोरा व विशालमूर्ति भट्ट आदि शामिल रहे।