हरिद्वार की प्रेरणा उपाध्याय ने आॅल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में व्यक्गित स्पर्धा में जीता रजत पदक

Sports
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 26 सितम्बर। हरिद्वार की प्रेरणा उपाध्याय ने आॅल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त कर धर्मनगरी और उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। निर्मला सराय निवासी पंकज उपाध्याय और मंजू उपाध्याय की पुत्री प्ररेणा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 17 से 24 सितम्बर तक आयोजित शूटिंग चैम्पियनशिप में व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया।

पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक मदन कौशिक ने प्रेरणा उपाध्याय को उनकी उपलब्धि के लिए पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मदन कौशिक ने कहा कि बेटियां बेटों से किसी भी प्रकार कम नहीं है। आॅल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर प्रेरणा ने इसे एक बार फिर साबित कर दिया है। देवभूमि शूटिंग एकेडमी के प्रेरणा उपाध्याय के कोच योगेंद्र यादव ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में व्यक्गित स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली प्रेरणा उपाध्याय उत्तराखण्ड की पहली खिलाड़ी हैं।

सभी को उनकी उपलब्धि पर गर्व है। प्रेरणा के मेंटर राहुल शर्मा ने बताया कि प्रेरणा बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी है। प्रेरणा दिसम्बर में केरल में होने वाली आॅल इंडिया निशानेबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी और स्वर्ण पदक जीतकर देवभूमि का नाम रोशन करेंगी। प्रेरणा उपाध्याय ने कहा उनकी सफलता में माता पिता, कोच व उनके मेंटर की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि खेलों में मेहनत और एकाग्रता बेहद जरूरी है।

खासतौर पर निशानेबाजी में एकाग्रता से ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर भोला शर्मा, चंद्रशेखर, राजू मनोचा, अनूप शहर के भाजपा नेता पौरष शर्मा, शैलेंद्र शर्मा ने भी प्रेरणा उपाध्याय के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।