दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार कर दो बाईक बरामद की

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 जनवरी। थाना कनखल पुलिस ने शातिर दुपहिया वाहन चोर को गिरफ्तार कर बुलेट सहित दो बाईक बरामद की हैं। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि बीती 31 दिसंबर को बुलेट चोरी मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने कृष्णा भारद्वाज पुत्र विजय भारद्वाज निवासी निकुंज विहार लाल मंदिर ज्वालापुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गयी बुलेट सहित उसकी निशानदेही पर लकसर से चोरी की गयी एक अन्य बाईक बरामद की है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नरेश राठौड़, एसआई देवेंद्र तोमर, एसआई उपेंद्र सिंह, एसआई धनराम शर्मा, हेडकांस्टेबल सुनील राणा, कांस्टेबल बलवंत, सतेंद्र रावत व बृजमोहन शामिल रहे।