राहुल गांधी ने किया पुजारी पुरोहितों का अपमान-उज्जवल पंडित

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 10 जनवरी। अखिल भारतीय युवा तीर्थ पुरोहित महासभा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान का विरोध जताया है। अखिल भारतीय युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पुजारी पुरोहितों का अपमान किया है। राहुल गांधी द्वारा कहा गया है कि यह देश पुजारियों का नहीं है। हम उनके इस बयान की निंदा करते है।

राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि भारत में सनातन परंपराएं इतनी मजबूत है कि हजारों वर्ष तक गुलाम रहने के बाद भी भारत आज विश्व में अपना परचम लहराए हुए हैं। राहुल गांधी खुद तिलक लगाकर चुनाव प्रचार करते हैं। ऐसे व्यक्ति को देश कभी भी स्वीकार नहीं कर सकता। इन लोगों को भारत छोड़ देना चाहिए।