विडियो :-स्कूटी सवार युवक ने मारी एसएसपी की गाड़ी को टक्कर

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 19 फरवरीं। प्र्रैस ब्रीफिंग में जा रहे एसएसपी अजय सिंह की गाड़ी में एक स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जबकि एसएसपी की गाड़ी का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। एसएसपी अजय सिंह व डीएम विनय शंकर पांडेय सोमवती स्नान को लेकर होने ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में आयोजित पुलिस व प्रशासन की ब्रीफिंग में जा रहे थे।

डीएम और एसएसपी एक ही गाड़ी में सवार थे। जबकि एसएसपी की गाड़ी में केवल दो पुलिसकर्मी सवार थे। जैसे ही दोनों गाड़ियां विशाल मेगा मार्ट के पास पहुंची तभी सड़क क्रास कर रहे युवक की स्कूटी एसएसपी की कार से टकरा गयी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा। गिरने से युवक मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद एसएसपी के कार चालक ने कार रोकी और युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।