वार्ड के लोगों को बांके बिहारी के दर्शन कराकर पार्षद ने निभाया चुनाव के समय किया वादा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 27 नवम्बर। चुनाव के दौरान लोगों से किए वादे को निभाते हुए नगर निगम के वार्ड 23 रामनगर की पार्षद रेनू अरोड़ा ने क्षेत्र के 40 लोगों को बांके बिहारी के दर्शन कराए। पार्षद रेनू अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने चुनाव में सहयोग करने वाले 40 लोगों से बांके बिहारी के दर्शन कराने का वायदा किया था। चुनाव जीतने के बाद पहला साल निगम की व्यवस्था को समझने में लग गया।

इसके बाद 2 साल कोविड की वजह से नहीं जा पाए। लेकिन 2022 में बिहारी जी की कृपा वार्ड के 40 लोगों सहित हरिद्वार, रूड़की व देहरादून 130 लोगों के श्री बांके बिहारी लाल के दर्शन के इलावा बरसाने की राधा रानी, मथुरा में जन्म भूमि गोकुल में रमणरेती, गोवर्धन में परिक्रमा और जितने भी अन्य मंदिर है के दर्शन कराकर सभी परिवारों का आशीर्वाद लिया। जिसमें 40 लोगों के आने-जाने और 130 लोगों के रुकने की व्यवस्था उन्होंने स्वयं की।

4 दिन की धार्मिक यात्रा का सभी ने खूब आनंद उठाया। पार्षद रेनू अरोड़ा ने कहा कि बिहारी जी की इच्छा हुई तो हर साल वार्षिक उत्सव की तरह वृंदावन बांके बिहारी जी की यात्रा पर लोगों को ले जाएंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *