शिव शक्ति सेवा समिति ने किए मरीजों को फल वितरित

Haridwar News
Spread the love

प्रमोद गिरि


हरिद्वार, 19 फरवरी। शिव शक्ति सेवा समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल व खाद्य सामग्री वितरित की और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। संस्था के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि समाज हित में कार्य कर रही संस्था का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण का है।

मानव सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा हरिद्वार के कई क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षित करने हेतु शिक्षा केंद्र, कंप्यूटर केन्द्र, महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सिलाई कढ़ाई केंद्र स्थापित कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा निःशुल्क चिकित्सा शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन भी समय समय पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा में योगदान करना चाहिए। इस दौरान राजेश पब्बन, राजेश सैनी, विकास, आदित्य शर्मा, संजीत, विनोद शर्मा, अतुल राय आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *