मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 29 अप्रैल। थाना कनखल पुलिस ने मोबाईल चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाईल फोन बरामद किया है। मौहल्ला इमली निवासी पारस बंसल ने मोबाइल चोरी कर लिए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज करायी थी। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने देव आशीष पुत्र अमरजीत निवासी होली चैक कनखल को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस टीम में एसआई भजराम चैहान व कांस्टेबल बालकराम शामिल रहे।