तीन शव मिलने से हड़कंप

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

पुलिस टीम ने पथरी पावर हाउस के बैराज से बरामद किए 3 अज्ञात शव

एक शव की हुई शिनाख्त, अन्य 02 के लिए की जा रही है पड़ताल

पथरी पावर हाउस के बैराज में 3 शव पानी में दिखाई दिए। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शव को स्थानीय लोगो की मदद से बाहर निकलवाया गया।

बरामद शव में से एक शव की पहचान वसीम पुत्र गुलफाम निवासी दादूपुर गोविंदपुर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 17 वर्ष के रूप में हुई। जिसकी गुमशुदगी के संबंध में उसके परिजनो द्वारा कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर दी गई थी। अन्य दो मृतक व्यक्तियों की पहचान नहीं हो पाई है। जिनमें से एक व्यक्ति की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष तथा दूसरे व्यक्ति की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। शवों का पंचनामा कर दोनों शवों को जिला चिकित्सालय हरिद्वार की मॉर्चरी में रखा गया है।