विडियो:-वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य दबोचे,12 दोपहिया वाहन बरामद

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 16 जून। नगर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर अलग-अलग स्थानों से चोरी किए गए 12 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। वाहन चोरों की तलाश में लगी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खड़खड़ी क्षेत्र से दो बाईकों पर सवार गिरोह के चार सदस्यों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्यों में एक आईटीआई कर चुका है। जबकि एक बीए पास है और महंगे शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आरोपी लूट व वाहन चोरी के मामले में पहले भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपियों आलोक पुत्र अविनाश निवासी ग्राम औरंगाबाद थाना मकलगंज जिला लखीमपुर खीरी उ.प्र. हाल निवासी कृपाल आश्रम रावली महदूद, संदीप पुत्र रुहला निवासी ग्राम हराठी जनता रोड थाना जनकपुरी सहारनपुर यूपी, इमरान पुत्र रियासत निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना बिलारी मुरादाबाद यूपी हाल निवासी ब्रहमपुरी सिडकुल व कुर्बान पुत्र अलीहसन निवासी मोहल्ला गुलाम औलिया थाना गंगोह सहारनपुर यूपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हरिद्वार, ऋषिकेश व रूड़की के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गयी गयी और मोतीचूर के जंगलों में छिपाकर रखी गयी 9 बाईक व एक स्कूटी बरामद की है।

पुलिस टीम में नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला, एसएसआई मुकेश थलेड़ी, खड़खड़ी चैकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार, एसआई प्रवीन रावत, हेड कांस्टेबल संजय पाल, जितेंद्र, विकास, कांस्टेबल राहुल धनिक, अनिल कंडज्ञरी, कमल मेहरा आदि शामिल रहे।