आपदा प्रभावितों को भेजी राहत सामग्री

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 28 अगस्त। स्पर्श गंगा और माँ गंगा गौ सेवा ट्रस्ट के सयुक्त तत्वाधान में अमेजॉन और डोनेटकार्ट के सहयोग से 3 गाड़ियां राहत सामग्री गौतम फार्म हाउस कनखल से आपदा पीड़ित परिवारों के 650 पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम संयोजक नितिन गौतम ने कहा कि स्पर्श गंगा और माँ गंगा गोधाम सेवा ट्रस्ट समाज सेवा के कार्यो में अग्रणीय भूमिका निभा रहे हैं। चाहे कोविड काल हो या आपदा के समय स्वयंसेवी युद्धस्तर पर क्षेत्र में जाते है और लोगो की मदद करते हैं। रीता चमोली ने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है।

सभी लोगो के सहयोग से ही बड़ी से बड़ी विपत्ति से आसानी से निपटा जा सकता है। कार्यक्रम प्रभारी सरोज डिमरी ने कहा कि आपदा के समय सभी को एकजुट होकर मदद के लिए आगे आना चाहिए।

मनु रावत, रीना शर्मा व विपिन सेमवाल ने बताया कि प्रत्येक किट में 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, 1 किलो अरहर दाल, 1लीटर रिफाइंड, 2 किलो सूजी, 1 किलो चीनी, हल्दी पाउडर, मिर्च, नमक, धनिया पाउडर है और शेल्टर किट में सुरक्षा के लिए सभी जरूरत की सामग्री किट में उपलब्धा करायी गयी है। उन्होंने बताया कि राहत सामग्री ऋषिकेश के चन्द्रेश्वर नगर, शीशम झाड़ी, मंशा देवी कालोनी, मीरा नगर, मायाकुंड आदि में प्रभावितों की सहायता के लिए भेजी गई।