युवा तीर्थ पुरोहितों ने किया डीएमके नेता उधयनिधि स्टालिन एवम् विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन,देखे विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 सितम्बर। अखिल भारतीय युवा तीर्थ पुरोहित महासभा ने डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान पर रोष व्यक्त करते हुए सुभाषघाट पर उदयनिधी स्टालिन एवं विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। महासभा के अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित ने कहा कि उदयनिधी स्टालिन ने सनातन धर्म के खिलाफ बयान देकर अपराध किया ही है। लेकिन सनातन धर्म में जन्मे कांग्रेस, सपा, जदयू, राजद, एनसीपी, उद्धव ठाकरे की शिव सेना, आप पार्टी आदि किसी नेता का बयान सनातन धर्म के समर्थन में नही आया है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के किसी भी नेता को अब किसी गंगा तट, मंदिर, मठ या अखाड़ों में जाने की आवश्यकता नही हैं। सनातन धर्म का कार्य करने वाले लोगों से भी अपील करते हैं कि इन सभी लोगो के निजी व सरकारी किसी भी सनातन रूपी कार्य को सम्पन्न न कराएं। जब आप सनातन के खिलाफ उठ रही आवाज का मौन समर्थन कर रहे हैं तो आप को सनातन धर्म के कार्यों से दूर ही रखा जाए तो अच्छा रहेगा। तीर्थ पुरोहित सैलेश गौतम एवं अमित झा ने कहा कि सनातन विरोधियों का समर्थन करने वाले भी सनातन विरोधी हैं। सौरभ शर्मा एवम् देवम शर्मा ने कहा कि सनातन किसी के खत्म करने से खत्म होने वाला नहीं हैं।

सनातन का आदि है न अंत, सनातन अविरल गंगा की तरह धर्म गंगा है जो मानव जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती हैं। प्रदर्शन करने वालों में अमित झा, सौरभ शर्मा, देवम शर्मा, अचल सराय वाले, सतन मोहन, अभिषेक, दुर्गा शास्त्री, शिवांग मिश्रा, राजा शर्मा, आयुष शास्त्री, रमेश मिश्र, राजदीप, राजेश शर्मा, चंदन मिश्रा, अनुज शर्मा आदि शामिल रहे।