पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को केंद्रीय चुनाव समिति में सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया नेतृत्व का आभार

Politics
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 5 सितम्बर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह को केंद्रीय चुनाव समिति में सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई बांटी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के का आभार जाताया। संजय अग्रवाल के ज्वालापुर स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रीतम सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने से प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

संजय अग्रवाल व पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पूर्व में भी कई कांग्रेस ने कई सफलताएं प्राप्त की हैं। प्रीतम सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने से निश्चित रूप से पार्टी को लाभ होगा। प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि प्रीतम सिंह राहुल गांधी और केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कांग्रेस को ऊंचाइयों की ओर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा सभी हथकंडे अपना रही हैं। लेकिन चुनाव में जीत कांग्रेस की होगी। जिससे पूरे देश में कांग्रेस की लहर बनेगी।

इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कनखल शुभम अग्रवाल, डा.दिनेश पुंडीर, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सपना सिंह, संगीता रानी, स्वाती शर्मा, लक्ष्मी मिश्रा, पार्षद मेहरबान खान, वीरेंद्र भारद्वाज, इंजीनियर आकाश बिरला, नवेज अंसारी, डा. वसीम सलमानी, अमरीश रस्तोगी, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा, महेंद्र गुप्ता, हरद्वारी लाल, शाहनवाज कुरैशी, मनोज जाटव, बृजमोहन बर्थवाल, सोनू जाटव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *