किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए तीर्थपाल रवि का स्वागत किया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर/ अमरीश

हरिद्वार, 2 अगस्त। किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर तीर्थपाल रवि का मोहल्ला कैथवाडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी एक्शन फोर्स के संस्थापक विशाल राठौर व सतीश कुमार ने पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस  अध्यक्ष प्रीतम सिंह व किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तीर्थपाल रवि ने हमेशा दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों की समस्याओं व उनके प्रति होन वाले अत्याचारों के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठायी है।

समाज के दबे कुचले वर्ग को न्याय दिलाने के लिए हमेशा संघर्षरत रहने वाले तीर्थपाल रवि के किसान कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से संगठन तथा पार्टी को मजबूती मिलेगी। तीर्थपाल रवि ने संगठन व नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सौंपी गयी जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी की मजबूती कके लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। भाजपानीत केंद्र व प्रदेश सरकारों की जनविरोधी नीतियों से लोग हताश व निराश हैं। बेरोजगारी व महंगाई बढ़ रही है।

रोजगार नहीं मिलने से युवा वर्ग हताशा की स्थिति में है। रेलवे समेत तमाम सार्वजनकि संस्थानों को निजीकरण कर सरकार बेरोजगारी को ओर बढ़ावा दे रही है। स्वागत करने वालों में अरविंद चंचल, बीपीएस तेजियान, मेयर प्रतिनिधि सुनील कुमार, अशोक काटी, यशपाल पालीवाल, विजेंद्र कुमार, सतीश कुमार, प्रकाश दुबे, मांगेराम, निक्कू, श्यामलाल मयंक, मंथन, सुमित भारद्वाज, राजेंद्र जाटव, हरवीर सिंह, मनजीत नौटियाल, बाबूराम जायसवाल आदि शामिल रहे।