अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 नवम्बर। अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए लकसर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध रूप से शराब, चरस, गांजा, स्मैक आदि मादक पदार्थो का धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम ने कंकरखाता व निरंजनपुर के बीच पुलिया के पास से रणजीत पुत्र राकेश निवासी ग्राम कंकरखाता को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से देशी शराब के 56 पव्वे बरामद हुए हैं। पुलिस टीम में एसआई सुभाषचंद, कांस्टेबल गोविंदराम व अनिल चैहान शामिल रहे।