जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में दो गिरफ्तार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 नवम्बर। थाना बहादराबाद पुलिस ने जमीन दिलाने के पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सरगना व गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। जमीन दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में गैंग लीडर थाना क्षेत्र के ग्राम बहादरपुर सैनी निवासी नरेश कुमार व सुरेश कुमार पुत्र रामस्वरूप के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकद्मा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस ने मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई चरण सिंह चैहान, हेडकांस्टेबल होशियार सिंह व कांस्टेबल सुशील शामिल रहे।