जल्द से जल्द गुरूद्वारा ज्ञान गोदड़ी का निर्माण कराए सरकार-चरणजीत पाहवा

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 27 नवम्बर। देवभूमि भैरव सेना संगठन के जिला अध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने कहा कि गुरूद्वारा ज्ञान गोदड़ी निर्माण के मामले में प्रदेश सरकार पंजाबी समाज के साथ अन्याय कर रही है। जबकि पंजाबी समाज हमेशा ही भाजपा का समर्थक रहा है। प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद गुरूद्वारा ज्ञान गोदड़ी निर्माण में लगातार विलंब हो रहा है। पंजाबी समाज के लोग वर्षो से गुरूद्वारा निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन गुरूद्वारा निर्माण का रास्ता नहीं निकाला जा रहा है। पाहवा ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक भी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। सरकार को इस विषय को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द गुरूद्वारा निर्माण कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पंजाबी समाज के सभी संगठनों को भी एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।