स्मैक समेत गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 14 दिसम्बर। लकसर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए मुन्नवर पुत्र इमरान निवासी ग्राम लादपुर कला के कब्जे से पुलिस ने 7.10 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्राॅनिक तराजू व 1150 रूपए बरामद किए हैं। आरोपी स्मैक पीने का आदी है।

स्मैक पीने व बेचने के लिये गांव के ही अपने एक साथी से खरीदता है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसएसआई मनोज गैरोला, एसआई हरीश गैरोला, हेडकांस्टेबल शूरवीर व कांस्टेबल रविन्द्र शामिल रहे।