ब्रेकिंग:-राज्य में 325 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि, जनपद का हाल जाने

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

राज्य में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ रही है सरकार द्वारा कई तरह के प्रयास भी कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किए जा रहे हैं इसके बावजूद भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ रही है लोगों में भी बढ़ते संक्रमण को लेकर भय बना हुआ है

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 325 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि के साथ आंकड़ा बढ़कर 11940 हो गया है अब तक 7748 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं राज्य में अभी भी 3997 कोरोनावायरस के मामले एक्टिव है कोरोनावायरस संक्रमित से मरने वालों की संख्या बढ़कर 151 पहुंच चुकी है लगातार सरकार द्वारा राज्य निवासियों को दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार गाइडलाइन भी जारी कर रही है

जनपद हरिद्वार मे मामले

सिडकुल की विभिन्न कंपनियों के 20 कर्मचारी,स्वास्थ्य कर्मी 3, राज्य कर्मचारी की संख्या 2, फ्लू क्लीनिक ओपीडी 33, प्राइमरी कंटेनमेंट 34 , सर्विलेंस एवं कंटेनमेंट जोन से 31 व्यक्तियों के कुल 123 मामले सामने आए हैं