अमरीश
हरिद्वार, 30 जनवरी। गिरवर नाथ जनकल्याण धमार्थ ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन होने पर सोमवार सुबह ब्रहम कुंड हरकी पैड़ी पर ग्यारह किलो दुग्ध से गंगा का अभिषेक किया और पूजा अर्चना करने के बाद सुभाष घाट पर गरीब असहाय भिक्षुकों को चाय नाश्ता कराया जाएगा। जानकारी देते हुए निर्मल रानी शर्मा, कमल खड़का, कार्यक्रम प्रमुख जयसिंह व मानवीर चैहान ने कहा कि गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना, महिलाओं को जोड़ना, असहाय लोगों की सहायता करना, झुग्गियों झोपड़ियों में लगातार सेवा व अनेको प्रकार से मदद करना ट्रष्ट का मुख्य उद्देश्य रहेगा।
नितिन श्रोत्रिय व कमल सेठी ने कहा कि गरीबों असहाय लोगो की सेवा करने से मन को अलग तरह से सुकुन मिलता है। टीम लावारिस व्यक्ति व बुजुर्ग महिला पुरुषों की अनेको प्रकार से मदद करने का काम करती रहेगी। इस दौरान राजेंद्र कुमार बधावन, सुभाष चन्द्र शर्मा, रामकिशोर अग्रवाल, गीता देवी, शालू, सपना, दीक्षा राठौर, काजल रावत, प्रांजल, करिश्मा, प्रेमपाल, भेरो बिष्ट, सुरेश बिहारी, निशिकांत, अरविन्द, मोनू शर्मा, रामप्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।