विज्ञान दिवस पर स्कूल में किया प्रदर्शनी का आयोजन

Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 29 फरवरी। विज्ञान दिवस के अवसर पर उद्देश्वर पब्लिक स्कूल में जूनियर विंग के छात्रों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में नर्सरी से कक्षा दो तक छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक कमल किशोर शर्मा, डा.शैलजा शर्मा, प्रधानाचार्य आरती गौतम, उप प्रधानाचार्य बबीता शर्मा, रजिया खान व जूनियर तथा सीनियर विंग के सभी अध्यापक, अध्यापिकाएं, अभिभावक मौजूद रहे।

सभी ने प्रदर्शनी की सराहना की। स्कूल प्रबंधन व अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने छात्रों को कड़ी मेहनत करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक कमल किशोर शर्मा, डा.शैलजा शर्मा, प्रधानाचार्य आरती गौतम ने छात्रों को आशीर्वाद प्रदान किया और कहा कि कड़ी मेहतन, समर्पण और एकाग्रता से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।