चोरी के सामान समेत दो दबोचे

Crime Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 मार्च। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी के सामान सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राॅयल गार्डन सलेमपुर निवासी हृदय कुमार ने उनके घर से एलईडी टीवी व सेटटाॅप बाॅक्स चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज करया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुमननगर से अमित पुत्र हरनाम व जोगेंद्र पुत्र ईलम निवासी सलेमपुर को चोरी के सामान समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी विजय सिंह, एसआई अमित नौटियाल, अपर उप निरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल अजय व करम सिंह शामिल रहे।