तमंचा और कारतूस समेत दबोचा

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 22 जून। लकसर कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में तमंचा लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी नितिन कश्यप पुत्र जयभगवान निवासी ग्राम भोगपुर के कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसएसआई मनोज गैरोला, कांस्टेबल बिरेन्द्र सिंह व गंगा सिंह शामिल रहे।