उत्तराखंड में जीत का नया रिकाॅर्ड बनाएगी भाजपा-मदन कौशिक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 अप्रैल। रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया। वरिष्ट भाजपा नेता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीजे और ढोल नगाड़े बजाकर जेपी नड्डा का स्वागत करते हुए मिठाईयां बांटी। इस अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आज इतना जोश उत्साह कार्यकर्ताओं का जो सैलाब सड़को पर देखने को मिला वो भारतीय जनता पार्टी देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा के प्रति विकसित भारत का आगाज है।

जिस तरह देवभूमि की जनता ने अपना आशीर्वाद और प्यार जेपी नड्डा को दिया उससे भाजपा निश्चित ही एक नया रिकार्ड उत्तराखंड की पांचों सीटों पर लिखने जा रही है। जिसमे हरिद्वार सीट से त्रिवेंद्र रावत एक नया इतिहास लिखेंगे। सुनील सेठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करती है। आज जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ जोश उत्साह से खड़ी है। जो भी वादे उत्तराखंड देवभूमि के लिए अपने दौरे पर जेपी नड्डा ने जनता के साथ किए वो निश्चित पूरे होंगे और मोदी के विकसित भारत के साथ उत्तराखंड के विकास को हर संभव कार्य जनता को समर्पित होंगे। यही भारतीय जनता पार्टी की नीतियां है।

जगह जगह स्वागत कार्यक्रमो में मुख्य रूप से वरिष्ट भाजपा नेता विशाल गर्ग, विकास तिवारी, अनिरुद्ध भाटी, सुनील गुड्डू, अन्नू कक्कड़, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर, मंडल अध्यक्ष हीरा बिष्ट, सचिन अग्रवाल, आकाश चैहान, नरेश मेहता, ओमप्रकाश चावला, प्रीत कमल, पंकज माटा, निशा नोटियाल, अनिल वशिष्ट, विदित शर्मा, आकाश भाटी, मुकेश पूरी सहित सैकडो कार्यकर्ता व व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *