जनपद स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया

Sports
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 22 मई। जनपद स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन ज्वालापुर इंटर कॉलेज में किया गया। जनपद स्तरीय टूर्नामेंट में गायत्री विद्यापीठ, ज्वालापुर इंटर कालेज, भागीरथी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, आचार्यकुलम की टीमों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट की प्रथम विजेता टीम भागीरथी सरस्वती शिशु /विद्या मन्दिर बहादराबाद 25 मई को प्रान्त स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेगी। विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबन्ध समिति ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी और विद्यालय के कोच दिलीपदास की प्रशंसा की। दिलीपदास, हेमंन्त सैनी, आलोक ने टूर्नामेंद को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया।