भेल में किया गया गुणताचक्र सम्मेलन का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 28 अगस्त। बीएचईएल के गुणता विभाग द्वारा हीप इकाई में ‘यूनिट स्तरीय गुणता चक्र सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन भेल के कार्यपालक निदेशक संजय गुलाटी के संदेश द्वारा किया गया। संस्थान के सभी कर्मचारियों के नाम अपने संदेश में संजय गुलाटी ने भेल संस्थान के प्रदर्शन में गुणता चक्रों की महत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों के सहयोग से हम अपनी कार्यविधियों में निरंतर गुणात्मक सुधार कर रहे हैं। इस सम्मेलन में 56 गुणता चक्रों के 280 प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित सुधार कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया। निर्णायकों द्वारा विभिन्न मापदंडो पर इन प्रस्तुतीकरणों का मूल्यांकन किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले इस सम्मेलन के विजेताओं को अन्य राष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लेने का अवसर मिलता है।