इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने चलाया ग्राहक सुरक्षा जागरूकता अभियान

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 11 मई। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा हरिद्वार में ग्राहक सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आईओसी के देहरादून डिवीजनल हेड स्वर्ण सिंह व हरिद्वार सेल्स अधिकारी मयंक कुमार ने घर-घर जाकर उपभोक्ता को गैस इस्तेमाल करने के तरीके एवं बेसिक सेफ्टी चेक आदि की जानकारी दी। साथ ही घरों में चूल्हा, रेगुलेटर, गैस पाइप इत्यादि की चेकिंग आइओसी के मानकों के अनुसार की गई। जिन व्यक्तियों के सुरक्षा पाइप खराब है या 5 वर्ष पूरे हो गए हैं। उन्हें बदलवाया गया।

फील्ड ऑफिसर मयंक कुमार ने डिलीवरी मैन को भी ट्रेनिंग दी। जिसके तहत वह आइओसीएल के मानकों के अनुसार सुनिश्चित कर सकें कि उपभोक्ता की रसोई सुरक्षित है। बताया कि यह प्रत्येक उपभोक्ता के गैस चूल्हे, पाईप, रेगुलेटर की जांच पूरी होने तक अभियान निरंतर चलता रहेगा।

डिविजनल हेड स्वर्ण सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं के इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 1906 और गैस इस्तेमाल करने में क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए एवं हर 5 साल में गैस पाइप बदलना चाहिए तथा जब भी गैस प्राप्त करें डिलीवरी मैन से गैस चूल्हे के प्रेशर, रेगुलेटर एवं सिलेंडर की जांच अवश्य कराने के संबंध में भी जानकारी दी गयी। अभियान में में गैस एजेंसी स्वामी सुरेश राठौर, प्रियंक कुमार, नंदकिशोर, संजना, परमजीत, भानु कुमार प्रबंधक विपिन शर्मा, महेश कुमार, मनदीप सिंह, अभिषेक कुमार एवं डिलीवरी मैन शामिल रहे।