गंगा घाटों, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के आसपास यात्रीयों की जेबतराशी करने वाले चार टप्पेबाज दबोचे

Crime Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 7 जून। नगर कोतवाली पुलिस ने चार टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। गंगा घाटों, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के आसपास यात्रीयों की जेबतराशी की घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए गठित पुलिस टीम ने हरकी पैड़ी के समीप पालिका बाजार के ऊपर रेलवे सुरंग के पास से इंद्रपाल पुत्र उल्फत निवासी कुरकुनिया बिटरी चैनपुर बरेली उत्तर प्रदेश, शिवम पुत्र दिनेश निवासी पचोरी पांडा कोतवाली धौलपुर जनपद धौलपुर राजस्थान, सागर पुत्र हरपाल निवासी जगनपुर कैराना शामली उत्तर प्रदेश व पंकज पुत्र रामकुमार निवासी दरौली जुनारदार सुरीर मथुरा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 4 ब्लेड कटर बरामद किए गए। पुलिस टीम में एएसआई राधाकृष्ण रतूड़ी, हेडकांस्टेबल संजयपाल व कांस्टेबल मानसिंह शामिल रहे।