नये भारत का सपना शीघ्र होगा साकार-स्वामी अवधेशानंद गिरि

Haridwar News
Spread the love

अमित गुप्ता


भारत विकास परिषद उत्तर मध्य क्षेत्र-1 का दो दिवसीय अधिवेशन शुरू
हरिद्वार, 16 दिसम्बर। भारत विकास परिषद उत्तर मध्य क्षेत्र-1 के दो दिवसीय क्षेत्रीय अधिवेशन के उद्धघाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि भारत को विश्व गुरू बनने में अब देर नहीं लगेगी। देश का लाल आज भारत की सेवा कर रहा है कुछ सालों बाद ही हम भारतीय सबसे आगे होंगे

ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज स्थित मालवीय ऑडिटोरियम में आयोजित अधिवेशन को संबोधित करते हुए आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अधिवेशन में सहभागिता निभाते हुए उन्हें हर्ष हो रहा है। भारत के मूल में भारतीयों की भूमिका अहम रही हैं। विश्व का एक मात्र ऐसा संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ही है जो चिंतन, मनन, चरित्र, आचरण और संस्कृति के प्रति समर्पण भाव से काम कर रहा है। परिषद के विचार आज भी प्रासंगिक है। भारत विकास परिषद सामाजिक दायित्वों की पूंजी है। हिंदु वैदिक सनातन संस्कृति बिना किसी प्रलोभन के भी विश्व में फैल रही है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र ने कहा कि हम सब लोग काम करने वाले है और हम काम की भाषा ही जानते हैं। भारत विकास परिषद की सभी शाखाएं एक स्थायी प्रकल्प चलाएं। तभी देश में एक नया परिर्वतन आयेगा। भारत स्व आधारित होगा। प्राचीन काल में पूज्य संतों के साथ ही समाज का भी योगदान है। इसीलिए तो भारत भारत रह सका। आज शिक्षा में अपनी भाषा और संस्कृति होनी चाहिए। वही खेती में भी हमें प्राचीन पद्धति अपनानी होगी। आज विज्ञान का स्वरूप बदल रहा है, विज्ञान को विकास के रूप में स्वीकार करें ना कि विनाश के रूप में। परिषद को संस्कृति की रक्षा के लिए सजग रहना होगा।

आज देश में नकारात्मक सोच विकसित की जा रही है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.तरूण शर्मा ने कहा कि दो दिवसीय अधिवेशन के दौरान अलग-अलग सत्रों में संगठन की गतिविधियों और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। प्रांतीय अध्यक्ष बृज प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भारत विकास परिषद विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से राष्ट्र सेवा में अपना निरंतर योगदान दें रहा है। प्रांतीय महामंत्री मनीषा सिंहल ने अधिवेशन में अपनी रिपोर्ट पेश की। मंच का संचालन करते हुए क्षेत्रीय महासचिव अनुराग दुबलिश ने अधिवेशन के विभिन्न सत्रों में होने वाली चर्चाओ की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि परिषद के पूरे भारत में 8 जोन हैं।

देवभूमि में हो रहे इस अधिवेशन में 239से अधिक शाखाओं के डेलिगेट्स भाग लें रहें हैं। प्रथम सत्र में राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्मा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय प्रचारक डा.शैलेंद्र, कोर यूनिवर्सिटी के जे.सी.जैन, क्षेत्रीय सयुक्त महामंत्री शरद चंद्रा, संगठन मंत्री ललित पांडे, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रोहित कोचगवे, प्रांतीय महिला संयोजिका सुगंध जैन, महिला एवं बाल विकास संयोजिका डा.संगीता सिंह, प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, पंचपुरी शाखा अध्यक्ष एडवोकेट कुशलपाल सिंह चैहान आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की पश्चिम प्रांत दुबारा प्रकाशित स्मारिका का मंचासीन अतिथियों द्वारा विमोचन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *