तनवीर
हरिद्वार, 7 जुलाई। कांवड़ मेले के दृष्टिगत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। जटवाड़ा पुल के आस-पास झुग्गी झोपड़ीयों, घास मंडी, बाल्मीकि बस्ती, सुभाष नगर के आसपास की बस्तियों में चलाए गए अभियान में क्षेत्र में रह रहे बाहरी व्यक्तियों तथा काम करने वाले लोगों के सत्यापन की कार्रवाई की गई। जिसमें 270 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। कार्रवाई के दौरान क़रीब 35 लोग शुरू में अपने काग़ज़ात नहीं दिखा सके।
बाद में उनके परिजनों द्वारा पहचान पत्र दिखाने पर उन्हें हिदायत मुनासिब कर भेजा गया। जिसमें 13 व्यक्तियों का संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर 3250 रूप्ए जुर्माना वसूल किया गया। पुलिस टीम में एसआई गिरीशचंद्र, एसआई सोनम रावत, एसआई आशीष नेगी व चेतक पुलिसकर्मी शामिल रहे।


