सरस्वती विद्या मंदिर के एनएसएस स्वयं सेवियों ने मनाया स्वैच्छिक रक्तदान दिवस

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 1 अक्टूबर। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेन्द्र दत्त अंथवाल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी दीपक धीमान ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी दीपक कुमार ने स्वयं सेवियों को रक्तदान का महत्व बताते हुए बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। यह लाखों लोगों का जीवन बचा सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अंथवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। सभी स्वयंसेवियों ने विद्यालय में सफाई अभियान भी चलाया। कार्यक्रम में अमित कुमार, अनुज गुप्ता, जयपाल सिंह, तिग्मांशु आदि उपस्थित रहे।