वरिष्ठ नागरिकों को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा के निर्णय का स्वागत किया

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 16 जनवरी। चुनाव आयोग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को घर से ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने का वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने स्वागत किया है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं व दिव्यांगों को घर से ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने का सराहनीय निर्णय लिया है। इसके लिए बीएलओ द्वारा फार्म उपलब्ध कराए जा रहे है। जिससे वरिष्ठ नागरिक घर से ही मतदान कर सकेंगे। इससे उन्हें लाईन में नहीं लगना पड़ेगा और कोरोना से बचाव करने में भी मदद मिलेगी।