गंगा में डूबा सिपाही, तलाश जारी ‌

Haridwar News
Spread the love

हरिद्वार। थाना कनखल क्षेत्र के ठोकर नंबर दस में एलआईयू का सिपाही गंगा में डूब जाने का मामला सामने आया है। सिपाही के डूबने की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जल पुलिस अब सिपाही की तलाश में सर्च ऑपरेशन में जुट गई है। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल सहित सभी अफसर मौके पर पहुंचे ।

मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार के मायापुर क्षेत्र स्थित लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के कार्यालय में सिपाही के पद त्रेपन नेगी भी तैनात है। लेकिन सोमवार को रोजाना की तरह त्रेपन सिंह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। कार्यालय स्टाफ के संपर्क करने पर भी उनसे संपर्क नहीं हो सका। इसी बीच दोपहर के समय एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सिपाही के गंगा की धारा में डूब जाने की सूचना दी।

आनन-फानन में एलआईयू निरीक्षक नीरज यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक कनखल मनोज नौटियाल मौके पर पहुंचे। तत्काल ही जल पुलिस को बुलाकर सिपाही की तलाश शुरू की गई। बताया जा रहा है कि सिपाही त्रेपन नेगी मूल रूप से जौनसार बावर के कालसी के रहने वाला है और कई दिन से अनुपस्थित चल रहे। सिपाही त्रेपन नेगी ने चंद दिन पूर्व ही वापसी की थी। इस मामले में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि सिपाही की तलाश की जा रही है। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। कल फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।