लघु व्यापारियों ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 दिसम्बर। लघु व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह से मुलाकात की और मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता प्रोत्साहन योजना, उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली के क्रियान्वन सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर संजय चोपड़ा ने जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को अवगत कराया कि उत्तराखंड सरकार की ओर से नगरीय फेरी नीति नियमावली के अनुसार रेडी पटरी के लघु व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा फेरी समिति का गठन किया गया है। लेकिन 1 वर्ष से फेरी समिति की बैठक आयोजित नहीं की गई है। जो कि न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व में चिन्हित किए गए 15 वेंडिंग जोन में से चार वेंडिंग जोन विकसित कर दिए गए।

लेकिन सभी वेंडिंग जोन में बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधा न होने के कारण केंद्र और राज्य की स्ट्रीट वंडर्स जनकल्याणकारी योजनाएं दम तोड़ रही हैं। उन्होंने जिलाधिकारी महोदय से यह भी मांग की कि महिला पिंक वेंडिंग जोन की समस्या के निदान के लिए जिला प्रशासन नगर निगम, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग, पेयजल आदि सभी संबंधित विभागों की सामूहिक रूप से बैठक कर महिला पिक वेंडिंग जोन की लाभार्थी महिलाओं को उचित स्थान पर दुकान लगाने की अनुमति प्रदान की जाए।
संजय चोपड़ा ने बताया कि जिला अधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने लघु व्यापारियों को आश्वास्त करते हुए नगर निगम प्रशासन को शीघ्र ही फेरी समिति की बैठक आयोजित कर लघु व्यापारियों की समस्याओं का समाधान और योजनाओं को लागू करने के निर्देश दिए हैं।

प्रतिनिधि मंडल में राजकुमार, कमल सिंह, सुनील कुकरेती, कपिल कुमार, मनीष, ओमप्रकाश भाटिया, फूल सिंह, सचिन, आजम अंसारी, पूनम माखन, रितु अग्निहोत्री, नम्रता सरकार, पुष्पा दास, सावित्री, मधु आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *