मेड़ता नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ने की हरिद्वार में मीराबाई घाट बनवाने की मांग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 जून। राजस्थान की मेड़ता नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अनिल थानवी ने नगर निगम में मेयर प्रतिनिधि सुभाष जैसल, पार्षद राजेश शर्मा, पार्षद नितेश एवं अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य श्यामल प्रधान से मुलाकात कर हरिद्वार में भक्त शिरोमणि विश्व विख्यात मीराबाई घाट बनवाने के लिए ज्ञापन दिया। पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल थानवी ने बताया कि भक्त शिरोमणि मीराबाई भगवान कृष्ण की अनन्य भक्त थी।

उनके नाम से हरिद्वार में भी घाट का निर्माण होना चाहिए। इसके लिए आगामी बोर्ड बैठक मे प्रस्ताव पारित किया जाए। अनिल थानवी ने बताया कि मेड़ता सिटी में जन्मी मीराबाई ने कुछ समय हरिद्वार में भी बिताया था। हरिद्वार में मीराबाई के नाम से घाट बनने से भक्तों को प्रेरणा मिलेगी।