Kanwar Yatra 15 किलो की शिव प्रतिमा कंधे पर लेकर जल लेने हरिद्वार आए ब्रजेश,देखे विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 17 जुलाई। शिव भक्त कावड़ियों का धर्मनगरी में आगमन लगातार जारी है। एक से एक अनोखे अंदाज में भोले के भक्त हरिद्वार पहुंच रहे हैं। कुरुक्षेत्र हरियाणा से बृजेश भगवान शिव की प्रतिमा को कंधों पर लेकर जल भरने के लिए हरकी पैड़ी पहुंचे हैं। बृजेश ने बताया कि काफी वर्षों से मनोकामना वाली कावड़ लेने पहुंच रहे हैं। ब्रजेश ने बताया कि सभी को भगवान शिव का गुणगान करना चाहिए। शिव आराधना से मन को प्रसन्नता मिलती हैं।

सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर भगवान शिव भक्तों के कष्ट दूर कर देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की प्रतिमा 15 किलो वजन की है। लेकिन यह वजन कावड़ यात्रा के दौरान उन्हे महसूस नहीं देता। भगवान शिव का नाम लेकर कई किलोमीटर की पदयात्रा आसानी से ही सफल हो जाती है।

ब्रजेश ने कहा कि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहकर बुजुर्गों का सम्मान करें और राष्ट्र सेवा में योगदान दे। संजीव ने बताया कि प्रतिवर्ष कांवड़ में जल भरकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होती है। भगवान शिव का नाम जपने से ही यात्रा स्वयं ही सुखमय हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *