मोबाइल वेन का शुभारम्भ

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार महा कुम्भ मेले के चलते एचडीएफसी बैंक द्वारा एटीएम मोबाइल वेन का शुभारम्भ किया गया है। कुम्भ में स्नान करने वाले यात्री एटीएम मोबाइल वेन से पैसे निकालकर सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
हरिद्वार एचडीएफसी बैंक शाखा की ओर से नई सुरुआत की गई है। नगर आयुक्त हरिद्वार जय भारत सिंह ने मोबाइल वैन का शुभारंभ किया इस दौरान उन्होंने कहा कि कुम्भ मेले में यात्रियों की सुविधा के लिये के एचडीएफसी बैंक के एटीएम वेन की सुविधा की गई है। जो बेहद सराहनीय प्रयास है क्योंकि कुंभ में आने वाले लोगों को पैसे की किल्लत हो सकती है और ऐसे में जहां है वहीं पर पैसा उपलब्ध कराया जाना बेहद सराहनीय प्रयास होगा।

एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड नितिन खंडपुरी ने बताया कि इस वेन को जरूरत के आधार पर कही भी लगाया जा सकता है। जरूरतमंद इस वेन में लगे एटीएम से पैसे निकालकर सुविधाओ का लाभ उठा सकते है। वेन के सुभारम्भ में नगर आयुक्त हरिद्वार जय भारत , सहायक नगर आयुक्त ़ उत्तम सिंह नेगी , वरिष्ठ लेखा अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा व एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड नितिन खंडपुरी, ब्रांच मैनेजर परितोष धस्माना, गवर्नमेंट बिजनेस एरिया हेड रोहित थपलियाल,अनिल बिष्ट, अब्दुल मलिक,आदि उपस्थित रहे।