उत्तराखण्ड एनसीसी के मेजर सुधीर बहल ने किया कैप्टन डॉ. सतेन्द्र कुमार की पुस्तक का विमोचन 

Education Haridwar News
Spread the love

अरविंद

हरिद्वार, 20 अगस्त। उत्तराखण्ड एनसीसी के मेजर सुधीर बहल ने कमान अधिकारी कमांडेंट सीओ 31बी एन एसीसी, कर्नल यूएस त्रिवेदी, एडम ऑफिसर कर्नल प्रवीण भट्ट, मेजर एके शर्मा, कैप्टन राकेश भुटयानी तथा डॉ. तनु मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति में ऋषिकेश महाविद्यालय के एनसीसी ऑफिसर डॉ. सतेन्द्र कुमार की पुस्तक ‘इंडियन आर्मी डॉक्ट्रिन कॉन्सेप्ट एण्ड स्ट्रेटजी’ का विमोचन किया व साथ ही एक भारत-श्रेष्ठ भारत ऑनलाइन कैम्प के सफल आयोजन के लिए मोमेंटी और प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुधा भारद्वाज ने पुस्तक के विमोचन पर डॉ. सतेन्द्र कुमार को बधाई प्रेषित की।