धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे दंपति गिरफ्तार

Crime Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 6 जनवरी। थाना पथरी पुलिस ने जमीन की धोखाधड़ी के मामले में एक साल से फरार चल रहे दपंत्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी संदेश नगर कनखल के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी मुकद्मा दर्ज होने के बाद से ही ठिकाना बदलकर फरार चल रहे थे। पुलिस टीम में एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी, कांस्टेबल सत्येंद्र शर्मा, जयपाल, सीआईयू हेड कांस्टेबल सुंदर व वसीम शामिल रहे।