वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर मिलने वाले राशन की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 26 नवम्बर। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर सस्ते गल्ले की दुकानों पर मिलने वाले खाद्यान्न की वितरण से पूर्व जांच कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि सरकारी राशन की दुकानों पर उपभोक्ताओं को मिट्टी, धूल और अन्य खरतपवार मिला गेंहू और चावल दिया जा रहा है। जिसकी गुणवत्ता बेहद खराब है और खाने योग्य नहीं है। जबकि सरकार किसानों से साफ गेंहू और चावल खरीदती है।

चौधरी चरण सिंह ने कहा कि सरकार उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर राशन उपलब्ध कराने के लिए बड़ी रकम खर्च करती है। लेकिन खाद्यान्न की गुणवत्ता ठीक नहीं होने के कारण लोग इसे खाने के बजाए जानवरों को खिलाते हैं, या फेंक देते हैं। इसलिए सरकारी राशन की दुकानों से वितरण के लिए आने वाले खाद्यान्न को स्टोर में जमा करने से पूर्व सक्षम अधिकारी से जांच करायी जाए।

जिससे उपभोक्ताओं को घटिया खाद्यान्न की उपलब्धता पर अंकुश लग सके। उन्होंने उम्मीद जतायी कि संगठन के सुझाव पर अमल करते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता वाला खाद्यान्न उपलब्ध कराने के संबंध में कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में रामसागर सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply