भाजपा ने धूमधाम से मनाया संविधान गौरव दिवस

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 26 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी ने धूमधाम से संविधान गौरव दिवस मनाया। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे विशाल और सबसे ताकतवर संविधान है।

यह संविधान ही है जो गरीब को भी प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने की ताकत देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति बिल्कुल साफ है – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। भाजपा तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण की राजनीति करती है। पार्टी की नीति है – गरीब को राशन, गरीब को मकान, गरीब का इलाज और गरीब के बच्चे को शिक्षा। यही भाजपा का संविधान है यही भाजपा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान को जेब में लेकर घूमते हैं, उन्होंने ही संविधान का सबसे ज्यादा अपमान किया है।

भाजपा संविधान की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ेगी। जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि संविधान गौरव दिवस हमारे लिए सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक संकल्प दिवस है। हर घर तक संविधान के मूल्यों और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाएंगे। जिला हरिद्वार में संगठन पूरी ताकत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों को जनता तक ले जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष तरुण नय्यर, सीमा चौहान, निपेंद्र चौधरी, रेशु चौहान, बिंदर पाल, पारुल चौहान, राजीव भट्ट, गौरव वर्मा, धर्मेंद्र सिंह चौहान, चित्र कुमार सैनी, नकलीराम सैनी, मनोज शर्मा, निर्मल सिंह, प्रताप प्रधान, कैलाश भंडारी, वरुण वशिष्ठ, प्रशांत शर्मा, पवन राठौड़, विनीत प्रताप सिंह चौहान, कदम सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply