हरिद्वार, 26 नवम्बर। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर स्मैक बरामद की है। आरोपी के कब्जे से 6.14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नशीले पदार्थो की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
बुधवार को एडिशनल एसआई संजय चौहान ने कांस्टेबल कुलदीप डिमरी व कुलदीप के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दवा चौक के पास से आरोपी आदित्य पुत्र धर्म सिंह निवासी गदनपुर थाना दीपाहेमपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ब्रह्मपुरी सिडकुल स्मैक समेत दबोच लिया।




