सरलता , त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे स्वामी कृष्णा नंद रू-आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरि

Dharm
Spread the love

संजय वर्मा


ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णा नंद महाराज को संत समाज ने दी श्रद्धांजलि एवं स्वामी विवेकानंद को दी महंताई तिलक चादर
हरिद्वार, 26 मई। श्री स्वामी शंकरानंद कृष्णा नंद आश्रम दक्षिण भाग ट्रस्ट समिति के तत्वावधान में ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णा नंद महाराज की षोडशी श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर गरीबदासीय सम्प्रदाय के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी परमात्मदेव महाराज की अध्यक्षता एवं महंत रविदेव शास्त्री, योगेंद्रानंद शास्त्री महाराज के संचालन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें निरंजन पीठाधिश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णा नंद महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वामी कृष्णा नंद सरल व्यक्तित्व के त्यागी, तपस्वी संत थे। जिन्होंने अपनी गुरु परम्परा का सम्वर्धन किया और संस्थाओ, आश्रमो को आगे बढाया।

उनका असमय जाना संत समाज को अपूर्णीय क्षति है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने संगठन की ओर से पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तीर्थ नगरी हरिद्वार की प्रतिष्ठित संस्था आनंद आश्रम प्रारंभ से सेवा, साधना का केंद्र रहा है। जिसको आगे बढ़ाने का काम स्वामी शंकरानंद महाराज और स्वामी कृष्णा नंद महाराज ने किया। स्वामी कृष्णा नंद महाराज का ब्रह्मलीन हो जाना संस्था के लिए एक क्षति है जिसकी पूर्ति असंभव है। उन्होने नव नियुक्त महंत स्वामी विवेकानंद के प्रति मंगल कामनाएं प्रकट की। इस अवसर पर संस्था से विगत लम्बे समय से जुड़े भगवत धाम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद, स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, स्वामी ज्ञानानंद शास्त्री आदि ने ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णा नंद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके शिष्य स्वामी विवेकानंद को उनके स्थान पर श्री स्वामी शंकरानंद कृष्णा नंद आश्रम दक्षिण भाग ट्रस्ट का अध्यक्ष एवं महंत बनाया और अपने अखाडो, आश्रमो की ओर से तिलक चादर देकर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के महामंत्री जय सिंह मावी, ट्रस्टी बालकृष्ण भाटी, ब्रह्म पाल नागर, प्रदीप भाटी, मास्टर दिनेश मावी, ब्रज मोहन, दयाल सिंह, हरि मिडढा, किशोर कुमार, सतीश पंवार, जय भगवान यादव, सुरेन्द्र किसना, निक्की मावी ने नव नियुक्त महंत स्वामी विवेकानंद को तिलक चादर देकर गुरु स्थान पर प्रतिष्ठित किया और संतजनो का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर निलेश्वर महादेव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत प्रेमानंद, स्वामी सूर्य देव, महंत दुर्गा दास, महंत जगजीत सिंह, महंत सुमित दास, महंत दिनेश दास, स्वामी आनंद स्वरूप शास्त्री, महंत केशव चैतन्य, महंत केशवानंद सहित अनेक संत महंतजन उपस्थित रहे। ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णा नंद महाराज को वरिष्ठ समाजसेवी ब्रजभूषण विधार्थी, क्षेत्रीय पार्षद विनीत जौली, महावीर वशिष्ठ, अंकेश भाटी, विदित शर्मा आकाश भाटी, दीपांशु विद्यार्थी सहित भक्तजनो ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं महंत विवेकानंद को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *