इंडिया एलाइंस की महारैली को तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी ने की बैठक

Haridwar News Politics
Spread the love

ब्यूरो


हरिद्वार, 27 मार्च। 31 मार्च को दिल्ली में होने वाली इंडिया एलाइंस की महारैली की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महारैली को कामयाब बनाने और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि हरिद्वार जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में पहुंचेगे और मैं भी केजरीवाल के नारे के साथ उनकी गिरफ्तारी का विरोध करेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि देश में तानाशाही चल रही है। देश की तमाम स्वायत्त संस्थाएं केंद्र सरकार के ईशारे पर काम कर रही है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता केजरीवाल है। आप अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हो पर उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे। देश में ही नहीं आज विदेशो में भी केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। पूरे देश में अराजकता का माहौल है। विपक्षी नेताओं को चुन चुन कर जेल भेजा जा रहा है। आज सवाल अरविंद केजरीवाल का नहीं विश्व के सबसे बड़े संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।
पूर्व जिला अध्यक्ष इंजीनियर संजय सैनी ने कहा की इंडिया एलायंस की महारैली में लगभग 50 लाख लोगों के जुटने का लक्ष्य है। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी की और से तैयारियां की जा रही है। हरिद्वार से आम आदमी पार्टी के 300 से 500 कार्यकर्ता महारैली में पहुंचेंगे। बैठक में संजू नारंग, आशीष गॉड, ब्रह्मपाल सिंह चैहान, यशपाल सिंह चैहान, अनूप मेहता, तेजपाल सिंह, अजय मुखिया, रेखा देवी, अकरम, सनोवर अंसारी, सागर तेश्वर, कुर्बान अली, शाहीन अशरफ, अकरम, आशीष पीर, पवन कुमार, शुभम सैनी, रोहन बिरला, वकील आजाद, श्रवण गुप्ता, प्रमोद वर्मा ,आस्था, धीरज पीटर, शिशुपाल सिंह नेगी, अशरफ अली, समीर, रोहन बिरला, रविंद्र सैनी, सुशील कुमार, अर्जुन सिंह भंडारी, अमनदीप, ममता सिंह, शाह अब्बास, सुशील कुमार, संजय गौतम, दीपक, गुलशन कुमार, गीता, राकेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *