आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया श्रीमहंत रविन्द्रपुरी को सम्मानित

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 27 मई। आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज द्वारा लाॅकडाउन में किये गए सामाजिक एवम राहत कार्यो की सराहनता करते हुए उन्हें सम्मानित किया। निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में सेवा कार्यो के लिए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज का आभार प्रकट करते हुए आम आदमी पार्टी की जिला अध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि इस संकट काल में श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने बड़े स्तर पर सेवा कार्यो का संचालन करते हुए राशन व भोजन वितरण कर जरूरतमंदों की जो सेवा की वह सभी के लिए प्रेरणादायी है।

जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि कोरोना महामारी की विकट परिस्थितियों में श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने गरीब मजदूर वर्ग की जो सेवा करने के साथ पीएम केयर फण्ड व मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद देकर जो सहयोग किया है। उससे अन्य संगठनों को भी सेवा करने की प्रेरणा मिली। इस अवसर पर हेमा भण्डारी, अनिल सती, संजय मेहता, संजू नारंग, सुनील वर्मा, अर्जुन सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।