बड़ा व्यापारी आप छोड़कर भाजपा में शामिल

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 28 अक्तूबर। भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में गए आप नेता संजय मेहता आम आदमी पार्टी छोड़कर पुनः भाजपा में शामिल हो गए हैं। राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर विधायक आदेश चैहान की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटका पहनाकर उन्हें भाजपा में शामिल कराया। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि संजय मेहता भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं।

उनकी वापसी से पार्टी को मजबूती मिलेगी। संजय मेहता ने कहा कि आम आदमी पार्टी केवल समाज को और लोगों को मुफ्त का लालच देकर बेवकूफ बनाने का कार्य कर रही है। सामाजिक कार्य या राष्ट्रहित को लेकर आम आदमी पार्टी के पास कोई एजेंडा नहीं है। आम आदमी का नाम लेकर अपना हित साधने का काम आप कर रही है। आम आदमी पार्टी में जाकर उन्हें पता चला कि उत्तराखंड के जनमानस को बेवकूफ बनाने के लिए निरंतर लालच दिया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि लालच में ना आएं।

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित हित में काम करने वाली पार्टी है। देश का जितना विकास भाजपा ने किया है उतना किसी अन्य दल ने आज तक नहीं किया। भाजपा में वापसी कर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *